भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता शीघ्र किए जाने के पक्ष में है रोमानिया
05-Jun-2025 07:19 PM 8876
नयी दिल्ली, 05 जून (संवाददाता) भारत में रोमानिया की राजदूत सेना लतीफ ने दोनों देशों के व्यवसायी समुदाय से प्रतावित भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को जल्द अंतिम रूप देने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार में विशाल संभावनाएं छुपी हैं। सुश्री लतीफ यहां बुधवार रात भारत में रोमानिया के द्विपक्षीय वाणिज्य मंडलों के संघ (यूबीसीसीआर) की ओर से आयोजित एक व्यावसायिक सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा,“ यह सम्मेलन केवल एक सम्मेलन नहीं, बल्कि एक आंदोलन है। यह पहली बार है जब रोमानिया के उद्योगों को भारत में इतने बड़े पैमाने पर लाया गया है, वाइन और कन्फेक्शनरी से लेकर उच्च तकनीक और हेल्थकेयर क्षेत्र तक हम यहां अपना व्यवसाय कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य केवल व्यापार नहीं, बल्कि विचारों का आदान-प्रदान, संयुक्त उद्यम और साझा प्रगति है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^