भारत-भूटान संयुक्त नदी आयोग के गठन के लिए चर्चा शुरू
24-Aug-2024 11:35 PM 4291
जलपाईगुड़ी, 24 अगस्त (संवाददाता) भारत-भूटान संयुक्त नदी आयोग के गठन के लिए पश्चिम बंगाल के सिंचाई विभाग ने तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा शुरू की है। अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी जिले के बीच सीमा इलाके में रहने वाले भारतीय निवासियों के साथ भी बातचीत शुरू की गई है। राज्य के सिंचाई मंत्री मानस भुइया ने दूसरे चरण की सतही रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर राज्य सिंचाई विभाग को सौंपने को कहा है। भूटान के पहाड़ों पर विभिन्न निर्माण कार्य होने से जयगांव क्षेत्र प्रभावित होता है। भूस्खलन बढ़ रहा है और नदी के तल पर पत्थर जमा हो रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^