भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते के लिए पहले दौर की बातचीत सम्पन्न
28-Jan-2022 10:21 PM 6037
नयी दिल्ली 28 जनवरी (AGENCY) भारत और ब्रिटेन ने पारस्परिक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए पहले दौर की वार्ता शुक्रवार को डिजिटल माध्यम से सम्पन्न हुई जिसमें वस्तु व्यापार, वित्तीय सेवाओं और दूरसंचार सेवाओं के व्यापार सहित नीति संबंधी 26 विषयों पर बात हुई। पहला दौर वीडिया क्रांफ्रेंस के जिए दो सप्ताह तक चला। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की एक विज्ञप्ति में बताया गया कि इस दौर के दौरान, दोनों पक्षों के तकनीकी विशेषज्ञ 32 अलग-अलग सत्रों में चर्चा के लिए जुड़े। इन चर्चाओं में वस्तुओं के व्यापार, वित्तीय सेवाओं और दूरसंचार सहित सेवाओं के व्यापार, निवेश, बौद्धिक संपदा, सीमा शुल्क और व्यापार सुविधा, स्वच्छता और फाइटोसैनिटरी उपाय सहित 26 नीतिगत क्षेत्रों पर बातचीत हुई। इनमें व्यापार के मार्ग में तकनीकी बाधाएं, प्रतिस्पर्धा, स्त्री-पुरुष समानता, सरकारी खरीद, छोटी-मझोली इकाइयों के विषय, पर्यावरण अनुकूल विकास, पारदर्शिता, व्यापार और विकास, भौगोलिक संकेतक और डिजिटल कारोबार संबंधी मुद्दे भी शामिल रहे। भारत दुनिया की 5वीं और ब्रिटेन 6वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। वाणिज्य मंत्रालय ने कहा है कि दोनों देशों व्यापार को बढ़ावा देने के लिए एक व्यापक व्यापास समझौते की महत्वाकांक्षा रखते हैं। बयान में कहा गया है कि पहले दौर की सकारात्मक चर्चाओं ये इस दिशा में सकारात्मक और दक्षतापूर्वक प्रगति करने का आधार बना हे। वार्ता का दूसरा दौर 7-18 मार्च को होने वाला है। दोनों पक्षों ने 2022 के अंत तक वार्ता सम्मपन्न करने को तत्पर दिखते हैं। इस बीच एक अंतरिम समझौते के लाभों पर भी विचार किया जाएगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^