भारत-आसियान ने आर्थिक भागीदारी मजबूत करने की जतायी प्रतिबद्धता
21-Aug-2023 11:52 PM 7688
नयी दिल्ली, 21 अगस्त (संवाददाता) दक्षिण-पूर्व एशियाई सहयोग संघ ( आसियान ) के देशों ने भारत के साथ आर्थिक भागीदारी सशक्त और विस्तृत करने की प्रतिबद्धता दोहरायी है ताकि दोनों पक्षों को भारत-आसियान व्यापक रणनीतिक भागीदारी का उपयुक्त लाभ मिल सके। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की सोमवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार भारत-आर्थिक मंत्रियों की इंडोनेशिया के सेमरांग शहर में आयोजित 20वीं बैठक में दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों की समीक्षा की। इसमें भारत का प्रतिनिधित्व वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त सचिव राजेश अग्रवाल ने किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^