भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में पहुंचे रिकार्ड 9.83 लाख दर्शक
23-Jan-2025 07:40 PM 1516
नयी दिल्ली 23 जनवरी (संवाददाता) भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो भारतीय मोबिलिटी इकोसिस्टम के अविश्वसनीय प्रदर्शन और रिकॉर्ड-तोड़ भागीदारी के साथ सफलतापूर्वक कल संपन्न हो गया जिसमें 9.83 लाख से अधिक दर्शक आये और एक्सपो में कुल मिलाकर 239 लाँच किये गये। ऑटो एक्सपो में 90 वाहन लाँच किये गये जिनमें से अधिकांश वाहन इलेक्ट्रिक या फलेक्स ईंधन वाले हैं। आयोजक द्वारा आज यहां जारी बयान में यह जानकारी दी गयी। इसमें कहा गया है कि भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में आगंतुकों के मामले में तेज वृद्धि देखी गई, जिसमें तीनों स्थानों पर 9,83,522 आगंतुकों की उपस्थिति थी। यह उल्लेखनीय उपस्थिति उद्योग के पेशेवरों और उपभोक्ताओं दोनों की भारतीय मोबिलिटी क्रांति के लिए अविश्वसनीय रुचि को दर्शाती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^