भारत में तेजी से बढ़ रहा है टेबल टेनिस : श्रीजा
26-Feb-2023 08:11 PM 5506
गोवा, 26 फरवरी (संवाददाता) भारत की प्रतिभावान पैडलर और राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियन श्रीजा अकुला ने रविवार को कहा कि देश में टेबल टेनिस तेज़ी से बढ़ रहा है और भारत एवं अन्य मजबूत देशों के बीच की खाई लगातार समाप्त हो रही है। श्रीजा ने विश्व टेबल टेनिस (डब्ल्यूटीटी) से साथ बातचीत में कहा, "यह खाई अब निश्चित तौर पर समाप्त हो रही है। हमने देखा है कि कैसे मणिका (बत्रा) दी ने हाल ही में शीर्ष चीनी और जापानी खिलाड़ियों को भी हराया है। सुहाना, यशस्विनी जैसे हमारे जूनियर्स भी बहुत अच्छा कर रहे हैं इसलिए हम निश्चित रूप से बेहतर हो रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^