भारत को चीन के ब्रह्मपुत्र मेगा बांध पर ‘बुद्धिमानी’ से जवाब देना चाहिए: सिरम
25-May-2025 11:30 PM 5771
ईटानगर, 25 मई (संवाददाता) अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस (एपीसीसी) के कार्यकारी अध्यक्ष बोसीराम सिरम ने हाल ही में चीन द्वारा तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी पर दुनिया के सबसे बड़े बांध बनाने को मंजूरी दिए जाने पर गंभीर चिंता जताई है। श्री सिरम ने रविवार को अपने बयान में कहा कि भारत को ‘जैसे को तैसा’ वाला रवैया अपनाने के बजाय समझदारी से जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि चीन की 137 अरब डॉलर की परियोजना भारत और बंगलादेश जैसे डाउनस्ट्रीम देशों के लिए बहुत बड़ा पारिस्थितिक और रणनीतिक जोखिम पैदा करती है। हालांकि, भारत को तनाव बढ़ाने के बजाय कूटनीतिक और अंतरराष्ट्रीय चैनलों के माध्यम से अपनी चिंताओं को उठाना चाहिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^