भारत का लोकतंत्र विश्व का सबसे मजबूत लोकतंत्र- जोशी
26-Feb-2023 09:16 PM 7447
अजमेर 26 फरवरी (संवाददाता) राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सी पी जोशी ने कहा है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और आजादी के समय देश का नेतृत्व करने वालों ने जिस लोकतंत्र की नींव रखी, वह लोकतंत्र देश में सभी धर्म, भाषा, समाज, प्रांत और अन्य परिस्थितियों के आधार पर भिन्नता रखने वालों को सत्ता एवं शासन में समान रूप से भागीदार बनाता है। डा जोशी आज यहां गांधीवादी संस्थाओं के दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय सम्मेलन के समापन पर मुख्य अतिथि के रुप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र विश्व का सबसे मजबूत लोकतंत्र है और वर्तमान पीढ़ी को मौजूदा परिस्थितियों में गांधी के विचारों की उपयोगिता को समझाया जाना आवश्यक है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^