भारत का जोर महिला-नेतृत्व वाले विकास पर : हरिवंश
07-Nov-2024 08:04 PM 2514
नयी दिल्ली 07 नवंबर (संवाददाता) राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश ने कहा है कि भारत का जोर महिला नेतृत्व वाले विकास पर है और इसी के अनुरुप नीतियों का निर्धारण किया जा रहा है। श्री हरिवंश ने गुरुवार को ब्राजील में जी- 20 संसदों के 10वें सम्मेलन के “ लिंग और नस्ल के परिपेक्ष से जलवायु न्याय और सतत विकास को बढ़ावा देना” के विषय पर एक सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि भारत ने “ महिला विकास” को “ महिला-नेतृत्व वाले विकास” से बदल दिया है। उन्होंने नमो ड्रोन दीदी कार्यक्रम का भी उल्लेख किया, जिसके तहत ग्रामीण महिलाओं को अत्याधुनिक ड्रोन परिचालन का प्रशिक्षण देने के लिए 15,000 स्व-सहायता समूहों को ड्रोन प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने भारत की जी-20 अध्यक्षता के दौरान सतत विकास लक्ष्यों पर हुई प्रगति पर प्रकाश डाला।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^