भारत जोड़ो यात्रा ने राहुल के बारे में प्रचारित 'झूठ' को खत्म किया : जम्मू कश्मीर कांग्रेस
08-Jan-2023 10:26 PM 3486
जम्मू 08 जनवरी (संवाददाता) जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी(जेकेपीसीसी) ने रविवार को कहा कि भारत जोड़ो यात्रा ने पार्टी नेता राहुल गांधी की छवि खराब करने के लिए प्रचारित 'झूठ' को खत्म किया है। जेकेपीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रमन भल्ला ने नगरोटा में ब्लॉक स्तरीय बैठकों की श्रृंखला आयोजित करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा लोगों के मुद्दों को उठाने के अपने उद्देश्य को प्राप्त करने में सफल रही है और यह सुनिश्चित करेगी कि सरकार को जवाबदेह ठहराया जाये। उन्होंने कहा कि श्री राहुल गांधी के बारे में उनकी छवि खराब करने के लिए फैलाई गयी 'झूठ' को यात्रा ने 'ध्वस्त' कर दिया है और सच्चाई देश के सामने आ गयी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^