भारत एवं विश्व के इतिहास में 23 जून की प्रमुख घटनाएं
23-Jun-2023 09:50 AM 7183
नयी दिल्ली, 23 जून (संवाददाता) भारत एवं विश्व के इतिहास में 23 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:- 1661- ब्रिटेन के सम्राट चार्ल्स द्वितीय का पुर्तगाल की राजकुमारी से विवाह हुआ और पुर्तगाल ने दहेज के रूप में बम्मई (मुंबई) को ब्रिटेन को सौंप दिया। 1757- प्लासी की लड़ाई में अंग्रेजों को हाथों सिराजुद्दौला की पराजय। 1761- मराठा शासक पेशवा बालाजी बाजीराव का निधन। 1810- बॉम्बे के डंकन डॉक का निर्माण पूरा हुआ। 1868- क्रिस्टोफर एल शोल्स को टाइपराइटर के लिए पेटेंट मिला। 1953- जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी का निधन। 1956- जमाल अब्दुल नासिर मिस्र के राष्ट्रपति चुने गए। 1960- जापान और अमेरिका के बीच सुरक्षा समझौता। 1980- पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे पुत्र संजय गांधी की विमान दुर्घटना में मौत। 1985- एयर इंडिया का एक यात्री विमान आयरलैंड तट के समीप हवा में दुर्घटनाग्रस्त, सभी 329 यात्रियों की मौत। 1992- न्यूयॉर्क के अपराध जगत के सरगना और क्षेत्र के सबसे बड़े माफिया परिवार के प्रमुख गोत्ती को धोखाधड़ी और हत्या के पांच मामलों में उम्रकैद की सजा सुनाई गई। 1994- संयुक्त राष्ट्र आम सभा में दक्षिण अफ्रीका की सदस्यता को मंजूर किया। 1994- उत्तरी कोरिया द्वारा परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाने की घोषणा। 1996- शेख हसीना वाजेद ने बंगलादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। 2008- टायर बनाने वाली भारत की प्रमुख कंपनी जेके टायर इंडिया लिमिटेड ने मैक्सिको की टायर कंपनी टोर्नल एवं उसकी सहायक कंपनियों का 270 करोड़ डॉलर में अधिग्रहण किया। 2013- निक वाल्लेंडा अमेरिका के ग्रांड कैनयॉन की पहाड़ी को रस्सी पर चलकर पार करने वाले पहले व्यक्ति बने। 2014- गुजरात का ‘रानी की वाव’ और हिमाचल का ‘ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क’ विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ। 2016- ब्रिटेन के लोगों ने यूरोपीय संघ से अलग होने के पक्ष में वोट दिया। प्रस्ताव के पक्ष में 51.9 और विरोध में 48.1 प्रतिशत मत पड़े। 2017- मोहम्मद बिन नायफ के बाद मोहम्मद बिन सलमान सउदी अरब के नए उत्तराधिकारी नियुक्त हुए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^