भारत एवं विश्व इतिहास में 23 फरवरी की प्रमुख घटनाएं
23-Feb-2023 09:06 AM 3279
नयी दिल्ली 23 फरवरी (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 23 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1886-अमेरिका के रसायनशास्त्री और आविष्कारक मार्टिन हेल ने अलम्यूनियम की खोज की। 1913-भारत के प्रसिद्ध जादूगर पी सी सरकार का जन्म। 1940-रूसी सेनाओं ने यूनान के समीप स्थित लासी द्वीप पर क़ब्ज़ा किया। 1952-कर्मचारी भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम पारित किया गया। 1954-भारत के प्रसिद्ध संत और संत निरंकारी मिशन के आध्यात्मिक गुरु बाबा हरदेव सिंह का जन्म। 1969-भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री मधुबाला का निधन। 1970-गयाना देश गणराज्य बना और आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया। 2001-अमेरिकी सीनेट द्वारा सीटीबीटी खारिज, प्रक्षेपास्त्र रक्षा प्रणाली जारी रखने की घोषणा। 2003-कनाडा के डेविसन ने विश्वकप का सबसे तेज़ शतक लगाकर 1983 में बनाये गये कपिलदेव का रिकार्ड तोड़ा। 2005-अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई तीन दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे। 2006-ईराक में जातीय हिंसा में 159 लोग मारे गये। 2007-पाकिस्तान ने शाहीन-2 का परीक्षण किया। 2008-10 साल बाद चुनार सीमेण्ट फैक्ट्री में उत्पादन शुरू हुआ। रक्षामंत्री ए.के. एंटनी ने जेट ट्रेनर हॉक विमान को देश के बेड़े में शामिल करने की औपचारिक घोषणा की। 2009-भारतीय तीरंदाज थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एशियाई ग्रां प्री तीरंदाजी चैम्पियनशिप में टीम स्पर्धा में तीन रजत पदक जीते। 2010-भारत के मशहूर चित्रकार एम.एफ. हुसैन को कतर की नागरिकता प्रदान कर दी गई। 2014-रूस के सोच्चि शहर में 22वें शीतकालीन ओलंपिक खेल का समापन। 2020-अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) ने एक महत्वपूर्ण आदेश में म्यांमार से रोहिंग्या आबादी को सुरक्षा देने को कहा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^