भारत एवं विश्व इतिहास में 19 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं
19-Jun-2022 08:27 AM 7002
नयी दिल्ली 19 जून (AGENCY) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 19 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं: 1269 – फ्रांस के राजा लुई ने सभी यहूदियों को शर्म का बिल्ला पहनने का फरमान जारी किया। 1623 – फ्रांसीसी गणितज्ञ, लेखक और दर्शनशास्त्री ब्लेज पास्कल का जन्म हुआ, जिन्होंने द्रव को समीकरणों में बांधकर विज्ञान को नया आयाम दिया। 1716 – मुगलों के द्वारा बंदी बना लिये जाने के बाद बंदा सिंह बहादुर का प्रताड़ना गृह में निधन। 1843 – ‘दास कैपिटल’ के लेखक और समाजशास्त्री काल मार्क्स ने विवाह किया। 1865 – यूनियन जनरल ग्रैनर ने टेक्सास के सभी गुलामों को आजाद किया। 1910 – पहली बार ‘फादर्स डे’ वाशिंगटन के स्पोकेन में मनाया गया। 1921 – तुर्की और फिलीस्तीन के ईसाइयों ने यहूदियों के खिलाफ मैत्री समझौते पर हस्ताक्षर किया। 1933 – ऑस्ट्रिया की सरकार ने नाजी संगठनों पर प्रतिबंध लगाया। 1945 – म्यामांर की नेता आंग सान सू की का जन्म । 1947 – मशहूर ब्रिटिश-भारतीय लेखक और उपन्यासकार सलमान रश्दी का जन्म। 1948 – पनामा और कोस्टारिका ने इजरायल को मान्यता दी। 1949 – फ्रांस की उपनिवेश चंदरनगर की जनता ने भारतीय संघ के साथ जुड़ने का निर्णय लिया। 1961 – कुवैत ने इंग्लैंड से स्वतंत्र होने की घोषणा की। 1962 - प्रसिद्ध अभिनेता आशीष विद्यार्थी का जन्म। 1968 – मार्टिन लूथर किंग के नेतृत्व में आर्थिक न्याय के लिए 50,000 लोगों ने प्रदर्शन किया। 1970 – कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म। 1981 – भारत ने एप्पल उपग्रह का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया। 1987 – लुई चतुर्थ की फ्रांस के राजा के रूप में ताजपोशी हुई। 1991 – सोवियत संघ ने हंगरी को अपने कब्जे से आजाद किया था। 1994 – अर्नेस्टो सेम्पर कोलंबिया के राष्ट्रपति बने। 1996 – प्रसिद्ध अंपायर डिकी बर्ड एम.सी.सी. की आजीवन सदस्यता से सम्मानित। 2008 - मशहूर बांग्ला दैनिक समाचार पत्र ‘वर्तमान’ के संस्थापक संपादक वरुण सेन गुप्ता का निधन। 2013 - प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेता जेम्स गंडॉल्लिनी का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^