भारत एवं विश्व इतिहास में 18 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं
18-May-2022 08:37 AM 1249
नयी दिल्ली, 18 मई (AGENCY) भारत एवं विश्व इतिहास में 18 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1848- जर्मनी में पहली नेशनल एसेंबली का उद्घाटन । 1912- पहली भारतीय फीचर लेंथ फिल्‍म श्री पुंडा‍लिक रिलीज। 1933- पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा का जन्म। 1974- राजस्थान के पोख़रण में अपना पहला भूमिगत परमाणु बम परीक्षण करके भारत परमाणु शक्ति संपन्न देशों की कतार में शामिल हो गया। 1991- ब्रिटेन की हेलेन ने पहली अंतरिक्ष यात्री के तौर पर सोवियत सोयूज यान से उड़ान भरी। 2006- नेपाल नरेश को कर के दायरे में लाया गया। 2009- श्रीलंका सरकार ने 25 वर्ष से तमिल विद्रोहियों के साथ चल रहे युद्ध को समाप्त करने की घोषणा की। 2012- प्रसिद्ध धार्मिक गुरु जय गुरुदेव का निधन । 2017- बॉलीवुड अभिनेत्री रीमा लागू का निधन। 2017- भारत सरकार में पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री अनिल माधब दवे का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^