भारत एवं विश्व इतिहास में 18 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं
18-Apr-2023 09:28 AM 5779
नयी दिल्ली, 18 अप्रैल (संवाददाता) भारत एवं विश्व इतिहास में 18 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं- 1612 - मुगल बादशाह शाहजहां ने मुमताज से निकाह किया। 1621 - सिक्खों के नौवें गुरु गुरु तेग़ बहादुर का जन्म हुआ। 1859 - वर्ष 1857 विद्रोह के नेता तात्यां तोपे को फांसी दी गयी। 1906 - सैन फ्रांसिस्को में भूकंप और आग से लगभग 4000 लोगों की मौत। 1917 - महात्मा गांधी ने सत्याग्रह के लिए बिहार के चंपारण का चयन किया। 1930 - सूर्य सेन उर्फ मास्टर दा और इंडियन रिपब्लिकन आर्मी के 62 लोगों ने चटगांव शस्त्रागार पर धावा बोला। 1948 - नीदरलैंड के हेग में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का गठन हुआ। 1950 - विनोबा भावे ने आंध्र प्रदेश (अब तेलंगाना) के पचमपल्ली गाँव से भूदान आंदोलन की शुरुआत की। 1955 - महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का निधन हुआ। 1971 - सम्राट अशोक नामक देश का पहला जंबो जेट विमान 747 मुंबई में उतरा। 1978- प्रख्यात लेखक खुशवंत सिंह के पिता शोभा सिंह का निधन। 1980 - जिंबाब्वे ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता मिलने की घोषणा की। 1991 - केरल भारत का पहला पूर्ण साक्षर राज्य घोषित हुआ। 1994 - वेस्टइंडीज के बल्लेबाज़ ब्रायन लारा ने 375 रन बनाकर टेस्ट मैच की एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया। 2001 - भारतीय सीमा में घुस आई बांग्लादेश की सेना की गोलीबारी से भारत के 16 जवान शहीद। 2013- इराक की राजधानी बगदाद में बम धमाकों में 27 की मौत, 65 घायल। 2014- माउंट एवरेस्ट पर हिमस्खलन से नेपाल के 12 पर्वतारोहियों की मौत। 2021 - अनुपमा पंचीमांडा - भारत की पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी अंपायर का निधन हुआ था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^