03-Jul-2022 08:29 AM
5555
नयी दिल्ली 03 जुलाई (AGENCY) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं..
1751 - स्वीडन के रसायनशास्त्री एवं खदान विशेषज्ञ फ्रेडरिक क्रोन्स्टलर निकेल नामक धातु का पता लगाने में सफल हुए।
1760 - मराठा सेना ने दिल्ली पर कब्जा किया।
1778 - पर्शिया ने अर्जेंटीना के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1819 - अमेरिका ने पहला बचत बैंक 'बैंक ऑफ सेविंग इन न्यू यॉर्क' शुरू किया।
1876 - मोंटेनेग्रो ने तुर्की से युद्ध की घोषणा की।
1886 - न्यू यॉर्क ट्रिब्यून छपाई मशीन का इस्तेमाल करने वाला पहला अखबार बना।
1886 - जर्मनी के कार्ल बेंज ने पहली ऑटोमोबाइल ड्राइव किया।
1897 - इटली के वैज्ञानिक मार्कोनी ने लंदन में रेडियो का पेटेंट कराया।
1908 – बाल गंगाधर तिलक को अंग्रेज सरकार ने देशद्रोह का आरोप लगाकर गिरफ्तार किया गया था।
1928 - लंदन में पहली बार रंगीन टीवी कार्यक्रम का प्रसारण हुआ।
1934 - बैंक ऑफ कनाडा अधिनियम कनाडा में पारित किया गया।
1962 - फ्रांस के राष्ट्रपति ने अलजीरिया की आजादी की घोषणा की।
1979 - दूसरे हावड़ा ब्रिज नाम से कोलकाता में मशहूर विद्यासागर सेतु का निर्माण शुरू हुआ।
1990 - मक्का से मीना जाने वाली सुरंग में भगदड़ मचने से 1,426 हज यात्रियों की मौत।
1992 – ब्राजील के रियो डि जेनेरियो शहर में पृथ्वी सम्मेलन शुरू।
1999 – कुवैत में 50 सदस्यीय संसद का चुनाव सम्पन्न।
2004 – रूस की मारिया शारापोवा महिला विम्बलडन विजेता बनीं।
2005 – महेश भूपति और मेरी पियर्स ने विम्बलडन का मिश्रित जोड़ी का ख़िताब जीता।
2006 – कैरेबियाई द्वीप पर 35 साल बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने पहली बार जीत दर्ज की।
2008 – न्यूयाॅर्क में दलितों का सम्मेलन शुरू हुआ।
2012 - इराक में बम विस्फोट में 25 लोगों की मौत, 40 घायल।
2013 - मिस्र की सेना ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी का तख्तापलट किया।
2017 - अचल कुमार ज्योति देश के मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त हुए।
2019 - महाराष्ट्र में मुंबई समेत राज्य के अन्य हिस्सों में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के कारण 43 लोगों की जान गयी।...////...