भारत ढाका के साथ बनाना चाहता है रचनात्मक संबंध : वर्मा
03-Dec-2024 09:01 PM 5564
ढाका 03 दिसंबर (संवाददाता) बंगलादेश में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने मंगलवार को कहा कि नयी दिल्ली वास्तव में बंगलादेश के साथ एक निरंतर, स्थिर और रचनात्मक संबंध बनाना चाहता है। श्री वर्मा ने ढाका में विदेश मंत्रालय में पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि वह शांति, सुरक्षा और विकास के क्षेत्र में अपनी साझा आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बंगलादेश के साथ काम करने में रुचि रखते हैं। उन्होंने देशों के बीच व्यापक और बहुआयामी संबंधों पर प्रकाश डाला और कहा कि इसे एक ही मुद्दे या एजेंडे तक सीमित नहीं किया जा सकता।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^