भारत और विश्व के इतिहास में 27 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं
27-Dec-2021 08:36 AM 4979
नयी दिल्ली, 27 दिसंबर (AGENCY) भारत और विश्व के इतिहास में 27 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं- 1911 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता (अब कोलकाता) अधिवेशन के दौरान पहली बार ‘जन गण मन’ गाया गया। 1934 - पर्सिया के शाह ने पर्सिया का नाम बदलकर ईरान करने की घोषणा की। 1939 - तुर्की में भूकंप से लगभग चालीस हजार लोगों की मौत। 1945 - वैश्विक अर्थव्यवस्था को मज़बूती प्रदान करने के लिए विश्व बैंक की स्थापना की गई। 1960 - फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया। 1961 - बेल्जियम और कांगो के बीच राजनयिक संबंध बहाल हुए। 1972 - उत्तरी कोरिया में नया संविधान प्रभाव में आया। 1975 - झारखंड के धनबाद जिले स्थित चासनाला कोयला खदान दुर्घटना में 372 लोगों की मौत। 1979 - सोवियत सेना ने अफ़ग़ानिस्तान पर हमला किया। 1985 - यूरोप के विएना और रोम हवाई अड्डों पर चरमपंथियों के हमले में 16 लोग मारे गए और सौ से ज्यादा घायल हुए। 1998 - चीन के परमाणु कार्यक्रम के जनक वांगकान धांग का निधन। 2002 - 'ईव' नामक पहले मानव क्लोन ने अमेरिका में जन्म लिया। 2004 - भारत ने तीसरे और अन्तिम वनडे में बांग्लादेश को हराकर शृंखला 2-1 से जीती। 2007 - रावलपिंडी के पास पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की गोली मारकर हत्या। 2008 - वी. शान्ताराम पुरस्कार समारोह में तारे ज़मीं पर को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का पुरस्कार मिला। आशा एण्ड कम्पनी का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज किया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^