भारत और विश्व के इतिहास में 04 जनवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं
04-Jan-2022 08:04 AM 2425
नयी दिल्ली, 04 जनवरी (AGENCY) भारत और विश्व के इतिहास में 04 जनवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं- 1643 : गुरुत्वाकर्षण का सिद्धान्त और गति के नियम का प्रतिपादन करने वाले इंग्लैंड के महान भौतिक शास्त्री और गणितज्ञ सर आइजैक न्यूटन का जन्म। 1809 : नेत्रहीनों को पढ़ने लिखने में मदद देने वाली लिपि के अविष्कारक लुई ब्रेल का जन्म। लुई तीन वर्ष की आयु में एक दुर्घटना में अपनी आंखों की रौशनी गंवा बैठे थे। 1931 : प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री निरुपा रॉय का जन्म। 1948 : दक्षिण पूर्व एशियाई देश बर्मा (म्यांमार) को ब्रिटेन से आजादी मिली। 1952 : भारत के 43वें मुख्य न्यायाधीश टी. एस. ठाकुर का जन्म। 1955 : सामाजिक कार्यकर्ता और राजनेता प्रताप चन्द्र सारंगी का जन्म। 1958 : न्यूजीलैंड के सर एडमंड हिलेरी ने दक्षिणी ध्रुव पर कदम रखा।1912 में कैप्टेन रॉबर्ट एफ़ स्कॉट के अभियान के बाद वह पहले अन्वेषक थे, जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। हिलेरी ने अपनी टीम के साथ खराब मौसम में करीब 113 किलोमीटर की यात्रा की। 1965 : हिन्दी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता आदित्य पंचोली का जन्म। 1966 : भारत के प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और पाकिस्तान के जनरल अयूब खान के बीच भारत पाकिस्तान सम्मलेन की शुरुआत। 1972 : विभिन्न अपराधों की जांच को बेहतर और आधुनिक तरीके से अंजाम देने के लिए नई दिल्ली में इंस्टिट्यूट ऑफ क्रिमिनालॅजी एंड फारेंसिक साइंस की स्थापना। 1990 : पाकिस्तान में रेल दुर्घटना के इतिहास की सबसे दुखद घटना में दो ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर में 307 लोगों की मौत और बहुत से लोग घायल हुए। 1994 : मशहूर संगीतकार राहुल देव बर्मन का निधन। 1998 : बंगलादेश ने भारत को उल्फा महासचिव अनूप चेतिया को सौंपने से इन्कार किया। 2006 : दुबई के शासक शेख़मकतूम बिन रशीद अल मकतूम का निधन। 2007 : अमेरिका में नैंसी पेलोसी को हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव का स्पीकर चुना गया। इस पद पर पहुंचने वाली वह पहली महिला। 2008 : अमेरिका ने श्रीलंका को सैन्य उपकरणों और सेवाओं की आपूर्ति पर रोक लगायी। 2009 : पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने यूपीए से नाता तोड़ा। 2010 : संयुक्त अरब अमीरात के दुबई स्थित बुर्ज खलीफा को आधिकारिक तौर पर खोला गया। इसे उस समय दुनिया की सबसे ऊंची इमारत कहा गया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^