भारत और विश्व इतिहास में 18 फरवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:
18-Feb-2023 09:14 AM 2261
नयी दिल्ली 18 फरवरी (संवाददाता) भारत और विश्व इतिहास में 18 फरवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं: 1614 : जहांगीर ने मेवाड़ पर कब्जा किया। 1836 : महान संत एवं विचारक रामकृष्ण परमहंस का जन्म। 1884 : चार्ल्स गोल्डेन के नेतृत्व में ब्रिटिश फ़ौजें सूडान पहुंची। 1900 : दक्षिण अफ़्रीकी युद्ध में पाई क्रोन्स ने ब्रिटिश फ़ौजों के सामने हथियार डाल दिए। 1905 : शामजी कृष्णवर्मा ने इंडिया होमरूल सोसायटी की स्थापना लंदन में की। 1911 : विमान से पहली बार डाक पहुँचाने का काम भारत में हुआ। एयर मेल की पहली आधिकारिक उड़ान इलाहाबाद में हुई। 1915 : प्रथम विश्वयुद्ध में जर्मनी ने इंग्लैंड की नाकेबन्दी की। 1925 : हिन्दी की कथाकार एवं निबन्ध लेखिका कृष्णा सोबती का जन्म। 1930 : सौरमंडल के नौवे ग्रह रहे प्लूटो की खोज क्लाइड टॉमबामग ने किया। 1943 : नाजी सेना ने व्हाइट रोज आन्दोलन के सदस्यों को गिरफ़्तार किया। 1945 : द्वितीय विश्वयुद्ध में इवा जिमा के लिए लड़ाई शुरू हुई। 1946 : बम्बई (अब मुंबई) में रॉयल इंडियन नेवी (नौसेना) का विद्रोह हुआ। 1952 : यूनान और तुर्की उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन में शामिल हुए। 1954 : पहले चर्च आफ़ साइंटोलॉजी की स्थापना कैलिफ़ोर्निया में की गई। 1965 : गाम्बिया देश को ब्रिटेन से स्वाधीनता मिली और आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया। 1970 : फ़िलिपीन्स में युवकों ने अमेरिकी सैन्य अड्डों के विरोध में अमेरिकी दूतावास पर धावा बोला। 1971 : भारत ने अरवी सैटेलाइट स्टेशन के जरिये ब्रिटेन के साथ पहला उपग्रह सम्पर्क कायम किया। 1977 : ब्रिटिश साइंस फिक्शन कॉमिक 2000 एडी की शुरुआत, प्रोजे 1 के साथ 26 फरवरी को की गई। 1979 : अमेरिका ने भारत को 1664 करोड़ रुपये का चेक दिया जो कि दुनिया में सबसे बड़ी रकम का चेक माना जाता है। 1983 : अमेरिका के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी लूट की ऐसी घटना हुई, जिसमें 13 लोग मारे गये। 1988 : बोरिस येल्तसिन सत्तारूढ़ कम्यूनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो से हटाये गए। 1989 : अफ़ग़ान सरकार ने आपात स्थिति की घोषणा की। 1991 : आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने विक्टोरिया स्टेशन पर हुए विस्फोट की ज़िम्मेदारी ली, जिसमें अनेक लोग हताहत हुए। 1998 : सी. सुब्रह्मणयम भारत रत्न से सम्मानित। 1999 : भारत और बांग्लादेश के बीच बस सेवा पर समझौता हुआ। 1999 : सं.रा. अमेरिका हथियार निर्यातक देशों की सूची में प्रथम स्थान पर घोषित। 2001 : एफबीआई एजेंट रॉबर्ट हैनसेन को सोवियत संघ के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया और उम्रकैद की सजा सुनाई गयी। 2002 : फिजी के विद्रोही नेता जार्ज स्पेट की फ़ांसी की सज़ा को राष्ट्रपति ने उम्रक़ैद में बदला। 2003 : दक्षिण कोरिया के प्रमुख शहर ताएगु में एक मेट्रो ट्रेन में आग लग जाने से 134 लोग मारे गये। 2006 : भारत और पाकिस्तान के बीच थार एक्सप्रेस आरम्भ। 2007 : दिल्ली से लाहौर जा रही समझौता एक्सप्रेस में बम धमाके से 68 लोग मारे गए। 2014 : यूक्रेन की राजधानी कीव में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में कम से कम 76 लोगों की मौत और सैंकड़ों लोग घायल हुए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^