भारत और विश्व इतिहास में 18 जनवरी की प्रमुख घटनायें इस प्रकार हैं
khabarbaaz
India
18-Jan-2022 09:37 AM
3273
नयी दिल्ली 18 जनवरी (AGENCY) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 जनवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है.. 1778 - जेम्स कुक ने 'हवाई द्वीपसमूह' की खोज की। इसका नाम उन्होंने 'सेंडविच आइलैंड' रखा। 1886 - इंगलैंड में हॉकी एसोसिएशन का गठन इंग्लैंड में हुआ। 1896 - 'एक्सरे मशीन' का पहला प्रदर्शन किया गया। 1919 - 'बेंटले मोटर्स लिमिटेड' की स्थापना हुई। 1930 - रवीन्द्रनाथ टैगोर ने महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम की यात्रा की। 1945 - तत्कालीन सोवियत रूस की सेना पोलैंड के शहर कराकोव में पहुंची तथा जर्मनी को वहां से पीछे हटने पर मजबूर किया। 1951 - नीदरलैंड में झूठ पकड़ने वाली मशीन का पहली बार इस्तेमाल हुआ। 1952 - मिस्र में ब्रिटेन विरोधी दंगे भड़के। 1955 - उर्दू के मशहूर लेखक और कवि सदात हसन मंटो का निधन। 1959 - महात्मा गांधी की सहयोगी मीरा बेन (मैडलिन स्लैड) ने भारत छोड़ी। 1960 - अमेरिका तथा जापान ने संयुक्त रक्षा समझौता किया। 1962 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया। 1963 - फ्रांस ने यूरोपीय साझा बाज़ार से ब्रिटेन को अलग करने की वकालत की। 1968 - अमेरिका और तत्कालीन सोवियत रूस परमाणु हथियारों पर नियंत्रण के लिए एक संधि के प्रारूप पर सहमत हुए। 1973 - अमेरिका और उत्तर वियतनाम में शांति समझौते का पाठ तैयार करने के लिए वार्ताकारों की बैठक शीघ्र होने की घोषणा की। 1976 - फ्रांस ने जासूसी के आरोप में 40 सोवियत अधिकारियों को देश से निष्कासित किया। 1986 - दक्षिण यमन की राजधानी अदन में जबरदस्त संघर्ष शुरू होने पर विदेशी नागरिकों ने पलायन शुरू किया। 1987 - लंदन में प्रचार माध्यमों के 40 देशों के प्रतिनिधियों की हुई बैठक में सेंसरशिप के ख़िलाफ़ एकजुट होकर संघर्ष की घोषणा की गई। 1989 - चेकोस्लोवाकिया में लाखों लोगों ने आज़ादी सच्चाई और मानवाधिकार के समर्थन में प्रदर्शन किया। 1974 - इजरायल तथा मिस्र ने हथियारों का समझौता किया। 1995 - याहू डॉट कॉम का डोमेन बनाया गया। 1996 - अविभाजित आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन टी रामा राव का निधन। 1997 - 'नफीसा जोसेफ़' 'मिस इंडिया' बनीं। 2001 - लारेंट काविला की हत्या के बाद उसके पुत्र ने कांगों की सत्ता सम्भाली। 2002 - अमेरिका भारत को अत्याधुनिक हथियार देने को राजी। 2002 - पश्चिम अफ्रीकी देश सियरा लियोन में गृह युद्ध समाप्त। 2003 - लीबिया संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त। 2003 - प्रसिद्ध लेखक और कवि हरिवंशराय बच्चन का निधन। 2़़006 - अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट ने इच्छामुत्यु पर अपनी मुहर लगायी। 2009 - द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग ने अपनी सिफारिशें सरकार को पेश की। 2020 - झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भारतीय तीरंदाजी संघ के नये अध्यक्ष निर्वाचित हुए।...////...
«
भारत और विश्व इतिहास में 19 जनवरी की प्रमुख घटनायें इस प्रकार हैं
युथ PLUS
»
भारत और विश्व इतिहास में 17 जनवरी की प्रमुख घटनायें इस प्रकार हैं
POST CATEGORY
प्रशासनिक
देश
विदेश
राजनीति
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
खेल खिलाड़ी
व्यापार
टाईम पास
टीवी फिल्मी
वुमन स्पेशल
युथ PLUS
पर्यटन
कार्टून
हेल्थ
भोपाल
इन्दौर
जबलपुर
ग्वालियर
रायपुर
बिलासपुर
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
हाकी
अन्य खेल
मूवी रिव्यू
टीवी गॉसिप
हालीवुड
बॉलीवुड
शेयर बाज़ार
अजब-गजब
लखनऊ
इलाहबाद
गौरखपुर
बनारस - अयोध्या
आगरा-मथुरा-गाजियाबाद
जयपुर
जोधपुर
उदयपुर
कोटा
अजमेर
निवाड़ी
दतिया
नरसिंहपुर
दमोह
सिंगरौली
डिंडोरी
धार
देवास
बालाघाट
मन्दसौर
टीकमगढ़
हरदा
रीवा
भिण्ड
रायसेन
झाबुआ
होशंगाबाद
मुरैना
शिवपुरी
खण्डवा
श्योपुर
पन्ना
बैतूल
रतलाम
सतना
खरगौन
सीहोर
उज्जैन
शाजापुर
छिन्दवाड़ा
अनुपपुर
नीमच
सिवनी
कटनी
आगर-मालवा
शहडोल
सागर
मण्डला
गुना
अलिराजपुर
उमरिया
बुरहानपुर
राजगढ़
अशोकनगर
बड़वानी
सीधी
छतरपुर
विदिशा
© 2025 - All Rights Reserved -
Khabar Baaz
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
^
×
ASPX:
POST
ALIAS:
bhaarat-aur-vishv-itihaas-men-18-janavaree-kee-pramukh-ghatanaayen-is-prakaar-hain
FZF:
FZF
URL:
https://www.khabarbaaz.com/bhaarat-aur-vishv-itihaas-men-18-janavaree-kee-pramukh-ghatanaayen-is-prakaar-hain
PAGETOP:
ERROR: