भारत और विश्व इतिहास में 07 फरवरी की प्रमुख घटनाएं
07-Feb-2023 09:24 AM 1271
नयी दिल्ली, 07 फरवरी (संवाददाता) भारत और विश्व इतिहास में 07 फरवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1792 - ऑस्ट्रेलिया एवं प्रुशिया ने फ़्रांस के ख़िलाफ़ एक समझौते पर हस्ताक्षर किये। 1831 - बेल्जियम में संविधान लागू। 1856 - नवाब वाजिद अली शाह द्वारा अवध राज्य का ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी में शांतिपूर्ण विलयन। 1904 - अमेरिका के बाल्टिमोर में आग लगने से पन्द्रह सौ इमारतें जल कर खाक। 1915 - चलती ट्रेन से पहली बार भेजा गया वायरलेस संदेश रेलवे स्टेशन को प्राप्त हुआ। 1935 - आज ही के दिन मशहूर बोर्ड गेम मोनोपोली को कॉपीराइट किया गया था। 1940 - ब्रिटेन में रेलवे का राष्ट्रीयकरण हुआ। 1942 - यूनाइटेड किंगडम ने थाईलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1945 - ब्रिटेन, अमेरिका और रूस ने द्वितीय विश्व युद्ध के अंतिम चरण पर चर्चा की। 1947 - अरब और यहूदियों ने फिलीस्तीन को विभाजित करने के ब्रिटेन के प्रस्ताव को खारिज किया। 1959 - फिदेल कास्त्रो ने क्यूबा के नये संविधान की घोषणा की। 1962 - अमेरिका ने क्यूबा से सभी तरह के आयात पर रोक लगाई। जर्मनी की एक कोयला खदान में विस्फोट से 298 मज़दूरों की मौत। 1965 - अमेरिका ने उत्तरी वियतनाम में लगातार हवाई हमले शुरु किये। 1983 - कोलकाता में ईस्टर्न न्यूज एजेंसी की स्थापना। 1987 - जापान द्वारा अफ़्रीकन नेशनल कांग्रेस (ए.एन.सी) को मान्यता। 1992 - स्वदेशी तकनीक से निर्मित पहली पनडुब्बी (आईएनएस शाल्की) को नौसेना में शामिल किया गया। 1997 - सं.रा. अमेरिका के स्टीफ़न स्क्यूवैल अगले तीन वर्ष हेतु अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के अध्यक्ष चुने गये। 1999 - जार्डन के शाह हुसैन की मृत्यु, अब्दुला नये शाह बने। 2000 - भारत व अमेरिका के बीच गठित संयुक्त आतंकवाद विरोधी दल की प्रथम बैठक वाशिंगटन में शुरू। 2001 - इस्रायल के प्रधानमंत्री एहुद बराक चुनाव में पराजित, एरियल शेरोन नए प्रधानमंत्री बने। 2003 - फ़्रांस के प्रधानमंत्री ज्यां पियरे रैफ़रिन भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे। 2006 - नेपाल में स्थानीय निकायों हेतु मतदान सम्पन्न। 2008 - केन्द्र सरकार ने सिमी पर प्रतिबन्ध की अवधि को बढ़ाया। इक्वेडोर का तंगुराही ज्वालामुखी फटा। 2009 - राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को महाराष्ट्र के राज्यपाल एससी जमीर ने डी॰ लिट् की उपाधि से नवाजा। 2010 - दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित 19वाँ अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेला समाप्त हो गया। नौ दिनों तक चले इस पुस्तक मेले में लगभग दो हज़ार प्रकाशकों ने भाग लिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^