भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘ऑस्ट्राहिंद’ पुणे में
khabarbaaz
India
08-Nov-2024 07:17 PM
1424
नयी दिल्ली 08 नवम्बर (संवाददाता) भारत और ऑस्ट्रेलिया की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘ऑस्ट्राहिंद’ का तीसरा संस्करण शुक्रवार को महाराष्ट्र के पुणे में विदेशी प्रशिक्षण नोड में शुरू हुआ। यह अभ्यास 21 नवंबर तक चलेगा। यह एक वार्षिक कार्यक्रम है, जिसका आयोजन भारत और ऑस्ट्रेलिया में बारी-बारी से किया जाता है। पिछले वर्ष इसका आयोजन ऑस्ट्रेलिया में किया गया था। भारतीय सेना के 140 सैन्यकर्मियों वाले दल का प्रतिनिधित्व मुख्य रूप से डोगरा रेजिमेंट की एक बटालियन और भारतीय वायु सेना के 14 कर्मियों द्वारा किया जा रहा है। आस्ट्रेलिया के 120 सैन्यकर्मियों वाले दल का प्रतिनिधित्व द्वितीय डिवीजन की 10 वीं ब्रिगेड की 13 वीं लाइट हॉर्स रेजिमेंट द्वारा किया जाएगा। ऑस्ट्राहिंद अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र अधिदेश के अध्याय सात के तहत अर्ध-रेगिस्तानी इलाकों में अर्ध-शहरी वातावरण में संयुक्त उप-पारंपरिक संचालन के संचालन में अंतर-संचालन क्षमता को बढ़ाकर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सैन्य सहयोग को प्रोत्साहन देना है। अभ्यास में उच्च स्तर की शारीरिक फिटनेस, संयुक्त योजना और संयुक्त सामरिक अभ्यास पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। यह अभ्यास दो चरणों में आयोजित किया जाएगा - युद्ध की तैयारी और सामरिक प्रशिक्षण चरण और सत्यापन चरण। ऑस्ट्राहिंद अभ्यास दोनों पक्षों को सामरिक संचालन की रणनीति, तकनीक और प्रक्रियाओं में अपने सर्वोत्तम अभ्यासों को साझा करने में सक्षम बनाएगा।...////...
«
भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति से सफाया होगा भ्रष्टाचार का: मुर्मु
देश
»
कालकाजी विधानसभा में आयोजित छठ महापर्व के कार्यक्रमों में हुई शामिल आतिशी
POST CATEGORY
प्रशासनिक
देश
विदेश
राजनीति
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
खेल खिलाड़ी
व्यापार
टाईम पास
टीवी फिल्मी
वुमन स्पेशल
युथ PLUS
पर्यटन
कार्टून
हेल्थ
भोपाल
इन्दौर
जबलपुर
ग्वालियर
रायपुर
बिलासपुर
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
हाकी
अन्य खेल
मूवी रिव्यू
टीवी गॉसिप
हालीवुड
बॉलीवुड
शेयर बाज़ार
अजब-गजब
लखनऊ
इलाहबाद
गौरखपुर
बनारस - अयोध्या
आगरा-मथुरा-गाजियाबाद
जयपुर
जोधपुर
उदयपुर
कोटा
अजमेर
निवाड़ी
दतिया
नरसिंहपुर
दमोह
सिंगरौली
डिंडोरी
धार
देवास
बालाघाट
मन्दसौर
टीकमगढ़
हरदा
रीवा
भिण्ड
रायसेन
झाबुआ
होशंगाबाद
मुरैना
शिवपुरी
खण्डवा
श्योपुर
पन्ना
बैतूल
रतलाम
सतना
खरगौन
सीहोर
उज्जैन
शाजापुर
छिन्दवाड़ा
अनुपपुर
नीमच
सिवनी
कटनी
आगर-मालवा
शहडोल
सागर
मण्डला
गुना
अलिराजपुर
उमरिया
बुरहानपुर
राजगढ़
अशोकनगर
बड़वानी
सीधी
छतरपुर
विदिशा
© 2025 - All Rights Reserved -
Khabar Baaz
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
^
×
ASPX:
POST
ALIAS:
bhaarat-aur-ostareliya-ke-beech-samyukt-sainy-abhyaas-ostaraahinda’-pune-men
FZF:
FZF
URL:
https://www.khabarbaaz.com/bhaarat-aur-ostareliya-ke-beech-samyukt-sainy-abhyaas-ostaraahinda%E2%80%99-pune-men
PAGETOP:
ERROR: