भारत और कांगो ने रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढाने के उपायों पर चर्चा की
khabarbaaz
India
05-Jul-2024 09:01 PM
6194
नयी दिल्ली 05 जुलाई (संवाददाता) भारत और कांगो ने शुक्रवार को यहां एक बैठक में रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की। रक्षा मंत्रालय के अनुसार दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों के बीच यहां पहली सचिव स्तरीय बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने किया और इसमें रक्षा मंत्रालय, विदेश मंत्रालय तथा सशस्त्र बलों के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। कांगो के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रक्षा मंत्रालय के स्थायी सचिव मेजर जनरल लुकुइकिला मेटिकविजा मार्सेल ने किया और इसमें मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी तथा कांगो के दूतावास के प्रतिनिधि शामिल थे। इस बैठक का उद्देश्य दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग की संभावनाओं को पूरा करने के लिए सहयोग के क्षेत्रों की पहचान करना था। बैठक में प्रशिक्षण और रक्षा उद्योग में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने रक्षा विनिर्माण क्षमता में भारत की महत्वपूर्ण प्रगति रेखांकित की। कांगो की ओर से सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण की आवश्यकता को साझा किया गया। उन्होंने भारत के रक्षा उद्योग की क्षमता में विश्वास व्यक्त किया और सह-उत्पादन तथा सह-विकास के क्षेत्रों में पहल का सुझाव दिया। इससे कांगो के प्रतिनिधिमंडल ने सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से मुलाकात की। भारत के कांगो के साथ सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। भारत 1962 में किंशासा में राजनयिक मिशन स्थापित करने वाले पहले देशों में से एक था। इस यात्रा से दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग के नए मार्ग खुलने की उम्मीद है।...////...
«
संजय सिंह बने आम आदमी पार्टी संसदीय दल के अध्यक्ष
देश
»
लोको पायलटों की समस्याओं से रू-ब-रू हुए राहुल
POST CATEGORY
प्रशासनिक
देश
विदेश
राजनीति
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
खेल खिलाड़ी
व्यापार
टाईम पास
टीवी फिल्मी
वुमन स्पेशल
युथ PLUS
पर्यटन
कार्टून
हेल्थ
भोपाल
इन्दौर
जबलपुर
ग्वालियर
रायपुर
बिलासपुर
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
हाकी
अन्य खेल
मूवी रिव्यू
टीवी गॉसिप
हालीवुड
बॉलीवुड
शेयर बाज़ार
अजब-गजब
लखनऊ
इलाहबाद
गौरखपुर
बनारस - अयोध्या
आगरा-मथुरा-गाजियाबाद
जयपुर
जोधपुर
उदयपुर
कोटा
अजमेर
निवाड़ी
दतिया
नरसिंहपुर
दमोह
सिंगरौली
डिंडोरी
धार
देवास
बालाघाट
मन्दसौर
टीकमगढ़
हरदा
रीवा
भिण्ड
रायसेन
झाबुआ
होशंगाबाद
मुरैना
शिवपुरी
खण्डवा
श्योपुर
पन्ना
बैतूल
रतलाम
सतना
खरगौन
सीहोर
उज्जैन
शाजापुर
छिन्दवाड़ा
अनुपपुर
नीमच
सिवनी
कटनी
आगर-मालवा
शहडोल
सागर
मण्डला
गुना
अलिराजपुर
उमरिया
बुरहानपुर
राजगढ़
अशोकनगर
बड़वानी
सीधी
छतरपुर
विदिशा
© 2025 - All Rights Reserved -
Khabar Baaz
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
^
×
ASPX:
POST
ALIAS:
bhaarat-aur-kaango-ne-raksha-kshetr-men-sahayog-badhaane-ke-upaayon-par-characha-kee
FZF:
FZF
URL:
https://www.khabarbaaz.com/bhaarat-aur-kaango-ne-raksha-kshetr-men-sahayog-badhaane-ke-upaayon-par-characha-kee
PAGETOP:
ERROR: