भाजयुमो ने राहुल गांधी का फूंका पुतला
02-Jul-2024 11:40 PM 5995
जयपुर, 02 जुलाई (संवाददाता) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) युवा मोर्चा ने हिन्दुओं पर संसद मे दिए बयान को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का मंगलवार को यहां पुतला फूंका और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अंकित गुर्जर चेची के नेतृत्व में कांग्रेस प्रदेश कार्यालय के बाहर किए गए प्रदर्शन में मोर्चा कार्यकर्ताओं ने इस मामले में कांग्रेस नेताओं से माफी मांगने की मांग की। श्री चेची ने कहा कि श्री राहुल गांधी ने हिन्दुओं को हिंसक बताकर उनका अपमान किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^