भाजपा विपक्ष के मंसूबे नहीं होने देगी पूरे-राठौड़
20-Aug-2024 10:57 PM 8477
जयपुर 20 अगस्त (संवाददाता) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड ने कहा है कि आज पड़ौसी देश में जो विकराल, विपरीत और अराजकता वाली स्थिति बनी है वैसे ही हालात कुछ विपक्षी ताकते भारत और राजस्थान में बनाना चाहते है लेकिन भाजपा और उसके कार्यकर्ताओं द्वारा इन मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। श्री राठौड़ मंगलवार को यहां सदस्यता अभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इसके लिए भाजपा की विचारधारा वाले सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोड़ने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा पिछली बार से अधिक सदस्य बनाए जाएंगे। केंद्र की ओर से प्रत्येक बूथ को 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है हमें इससे अधिक ही बनाने है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^