भाजपा सरकार व्यापारियों को कर रही है परेशान: अखिलेश यादव
01-Apr-2023 09:36 PM 2990
कानपुर 01 अप्रैल (संवाददाता)समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता विरोधी दल अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार व्यापारियों को परेशान कर रही है। अखिलेश ने शनिवार को कानपुर दौरे के दौरान कानपुर अग्निकाण्ड की घटना को दुखद बताते हुए कहा कि सरकार को व्यापारियों की मदद करनी चाहिए। उनके साथ समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल भी रहे। पूर्व मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि व्यापारियों पर जाति धर्म देखकर छापे मारे जाते हैं। सरकार के जिस विभाग को व्यापारियों की मदद करनी चाहिए वहीं परेशान कर रहा है। व्यापारी पहले से ही जीएसटी और नोटबंदी से परेशानी में है। ऊपर से ये सरकार छापे मार कर व्यापारियों को प्रताड़ित कर रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^