भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार,महंगाई और बेरोजगारी चरम पर : अखिलेश
12-Jun-2025 11:38 PM 8873
लखनऊ 12 जून (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। भ्रष्टाचार के कारण अन्याय, अत्याचार हो रहा है। वसूली और जमीनों की लूट हो रही है। इस सरकार में किसी को न्याय नहीं मिल रहा है। हर वर्ग के साथ अन्याय हो रहा है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण बेरोजगारी की भयंकर स्थिति है। सपाप्रमुख आज यहां गोमती नगर के विभूतिखंड स्थित होटल बजट इन के उद्घाटन एवं पुस्तक भेंट कार्यक्रम के पश्चात एकत्र लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। होटल बजट इन के मालिकों सर्वश्री श्रवण यादव एवं शिवदास रस्तोगी ने सपा प्रमुख का स्वागत किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^