भाजपा राज में स्वास्थ्य सेवायें बदहाल: अखिलेश
19-Jun-2024 09:12 PM 3489
लखनऊ 19 जून (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई है। मौसम की मार और लू लगने से लोगों की लगातार मौते हो रही है। बुखार और संक्रामक बीमारियां बढ़ रही है। उन्होने कहा कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अस्पतालों में दवा, इलाज नहीं मिल रहा है। बड़ी संख्या में मरीज निजी अस्पतालों में इलाज कराने पर मजबूर हैं जहां उनके पैसों की लूट हो जाती है। श्री यादव ने कहा कि राजधानी लखनऊ, गाजियाबाद समेत तमाम जिलों में लोगों की गर्मी लू से मरने की खबरें आ रही है। सरकार का लोगों के दवा इलाज और स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने पर कोई ध्यान ही नहीं है। भाजपा सरकार ने समाजवादी सरकार में शुरू की गयी 108 और 102 एम्बुलेंस सेवा को बर्बाद कर दिया। प्रदेश के विभिन्न जिलों में मेडिकल कॉलेज के नाम पर सिर्फ अधूरी बिल्डिंग खड़ी है। वहां न डॉक्टर है और न पैरा मेडिकल स्टाफ और न कोई सुविधा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^