भाजपा नेता की हत्या को लेकर भाजपा एवं कांग्रेस में आरोप प्रत्यारोप
21-Oct-2023 11:26 PM 4452
रायपुर 21अक्टूबर(संवाददाता)छत्तीसगढ़ के मोहला मानपुर जिले में एक भाजपा नेता की कथित रूप से नक्सलियों द्वारा की गई हत्या के बाद भाजपा एवं सत्तारूढ़ कांग्रेस में जोरदार आरोप प्रत्यारोप शुरू हो गया है।दोनो ने एक दूसरे पर इस हत्या में उसकी संलिप्तता का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। मोहला मानपुर जिले भाजपा नेता बिरझू तारम की औधी थाना क्षेत्र में उस समय कल देर शाम हत्या कर दी गई थी,जब वह घर से दुर्गा पूजा देखने जा रहा था।पुलिस को आशंका है कि बिरझू की हत्या नक्सलियों ने की है।वह नक्सलियों की हिटलिस्ट में पिछले काफी समय से था।वहीं चुनावी मौसम में इस घटना को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने सामने है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^