भाजपा ने यूपी को बनाया बेरोजगार प्रदेश : अखिलेश
30-Dec-2024 07:48 PM 2716
लखनऊ 30 दिसंबर (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को बेरोजगार प्रदेश बना दिया है। पढ़े लिखे युवाओं को नौकरी रोजगार नहीं मिल रहा है, उत्तर प्रदेश में अगर लोगों को काम मिलता होता तो यूपी के बेरोज़गार प्रदेश छोड़कर बाहर राज्यों में जाने पर मजबूर नहीं होते। उन्होने कहा कि कोविड के दौरान भाजपा सरकार ने ये दुष्प्रचार किया था कि लोगों की ‘स्किल मैपिंग’ की जाएगी जिससे प्रदेशीय-स्थानीय स्तर पर लोगों को रोज़गार मिल सके। आखि़रकार ये भी एक भाजपाई जुमला ही साबित हुआ, जिसका सबूत ये समाचार है कि अपने मूल प्रदेश से बाहर जाकर काम करने पर मजबूर लोगों की सबसे अधिक संख्या उत्तर प्रदेश के निवासियों की है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^