भाजपा ने शिमला शहर को गर्त में धकेलाः सुक्खू
30-Apr-2023 10:59 PM 6799
शिमला, 30 अप्रैल (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को शिमला नगर निगम के चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंकी। उन्होंने आठ वार्ड में कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में नुक्कड़ सभाएं की। मुख्यमंत्री ने बेनमोर से चुनाव प्रचार की शुरूआत की। श्री सुक्खू ने कहा कि भाजपा ने अपने शासनकाल में शिमला शहर को गर्त में धकेल दिया। कंकरीट का जंगल खड़ा कर शहर का पारिस्थितिकी संतुलन बिगाड़ा, जिससे शहर की सुंदरता को तो ग्रहण लगा ही जलवायु परिवर्तन की मार भी झेलनी पड़ रही है। नगर निगम की सत्ता संभालने के बाद कांग्रेस शहर की सुंदरता को लौटाएगी। पीने का शुद्ध पानी लोगों को मुहैया कराया जाएगा। तारों के जंजाल से शहर को मुक्ति दिलाएंगे। जरूरत के हिसाब से नए एसटीपी बनाएंगे। हर वार्ड में लोगों की मांग अनुरूप विकास किया जाएगा। वह दो बार शिमला से पार्षद रहे हैं, इसलिए लोगों की दिक्कतें भलीभांति जानते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^