भाजपा ने सरदारशहर उपचुनाव में अशोक कुमार पिंचा को बनाया अपना उम्मीदवार
15-Nov-2022 11:37 PM 5278
जयपुर 15 नवंबर (संवाददाता) राजस्थान में चूरू जिले की सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र में आगामी पांच दिसंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूर्व विधायक अशोक कुमार पिंचा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा की केन्द्रीय चनुाव समिति ने आज सरदारशहर उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार के रुप में श्री पिंचा के नाम की घोषणा कर दी। श्री पिंचा सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र में पांच बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं और वह वर्ष 2008 के विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के रुप में विधायक चुने गये जबकि चार बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वर्ष 2008 में उन्होंने 48़ 77 प्रतिशत मत हासिल किए। पिछले विधानसभा में वह कांग्रेस के भंवर लाल शर्मा से करीब 17 हजार मतों से चुनाव हार गए थे। वर्ष 1998 में विधानसभा चुनाव में उन्होंने 30़ 87 प्रतिशत मत हासिल किए। उसके बाद उन्होंने वर्ष 2003 में श्री पिंचा ने 39़ 24 एवं वर्ष 2013 में 44़ 28 तथा वर्ष 2018 में 38़ 14 प्रतिशत मत बटोरे। भाजपा ने इस बार आगामी विधानसभा चुनाव से पहले हो रहे इस उपचुनाव में उन्हें एक बार फिर मौका दिया हैं। श्री पिंचा बुधवार को अपना नामांकन भरेंगे। उधर सत्तारुढ़ कांग्रेस पार्टी की तरफ से पूर्व विधायक भंवर लाल शर्मा के पुत्र अनिल शर्मा को टिकट मिलने की संभावना जताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस वरिष्ठ विधायक भंवर लाल शर्मा के निधन के बाद यह सीट खाली होने पर इस पर उपचुनाव कराया जा रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^