भाजपा ने प्रदेश कार्यालय में मनाया विजय उत्सव
04-Jun-2024 11:38 PM 9367
भोपाल, 04 जून (संवाददाता) लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मध्यप्रदेश सहित देश भर में मिली विजय पर आज यहां प्रदेश भाजपा कार्यालय में विजय उत्सव मनाया गया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद सहित वरिष्ठ नेतृत्व ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और जनता का आभार जताया।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने जा रही है। श्री मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर इतिहास रचने जा रहे हैं। यह सफलता वास्तव में प्रदेश की जनता के उस अपार स्नेह और आशीर्वाद का ही प्रकटीकरण है, जो वह भाजपा पर लगातार बरसाती रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^