भाजपा ने माधव, रेड्डी को नियुक्त किया जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी
21-Aug-2024 12:10 AM 4067
नयी दिल्ली, 20 अगस्त (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री राम माधव और केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण कुमार ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने एक विज्ञप्ति में बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने श्री माधव और श्री रेड्डी को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि यह नियुक्त तत्काल प्रभाव से लागू होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^