भाजपा ने किसी भी जनकल्याणकारी योजनाओं को नहीं किया बंद-राठौड़
26-Oct-2024 10:43 PM 3201
जयपुर, 26 अक्टूबर (संवाददाता) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने विपक्ष के नेताओं के भाजपा को लेकर दिए बयानों पर पलटवार करते हुए कहा है कि भाजपा ने न तो जातिवाद की राजनीति की है और न हीं किसी भी जनकल्याणकारी योजना को बंद किया है। श्री राठौड़ ने शनिवार को अपने बयान में यह बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तुष्टिकरण वाली नीति पर कदम अवश्य उठाये गये है। उन्होंने कहा कि भाजपा जातिवाद नहीं करती है। विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी में सेवक के सेवा भाव को केंद्रीत कर टिकटों का बंटवारा किया जाता है। ऐसे में भाजपा पर जातिवाद का आरोप निराधर और बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित राजनीति पार्टी है और हम सभी कार्यकर्ताओं का एक ही परिवार भारतीय जनता पार्टी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^