भाजपा ने की रवि को मिली धमकियों पर पुलिस की निष्क्रियता की आलोचना की
11-Jan-2025 08:56 PM 1920
बेलगावी, 11 जनवरी (संवाददाता) कर्नाटक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष विजयेंद्र येदियुरप्पा ने शनिवार को कांग्रेस नीत सरकार और पुलिस पर पार्टी विधान परिषद सदस्य सीटी रवि के खिलाफ बढ़ती धमकियों के मामले में निष्क्रियता तथा मिलीभगत का आरोप लगाया। श्री विजयेंद्र ने आरोप लगाया कि श्री रवि को दी गई धमकी और उत्पीड़न में हाल ही में उनके पास भेजा गया धमकी भरा पत्र भी शामिल है। उन्होंने कहा कि एक व्यापक साजिश का हिस्सा है। ऐसा लगता है कि अपराधियों का कथित तौर पर सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी से संबंध है। उन्होंने दावा किया, “सरकार और पुलिस जानती है कि सीटी रवि को कौन धमका रहा है, लेकिन वे ऐसी ताकतों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। यह सच्चाई है कि वे कांग्रेस पार्टी का हिस्सा हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^