भाजपा ने कर दिया है त्योहारों का राजनीतिकरण: अवधेश प्रसाद
02-Nov-2024 09:46 PM 7051
अयोध्या, 02 नवम्बर (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता एवं पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने त्योहारों का भी राजनीतिकरण कर दिया है। उन्होंने आज यहां कहा कि दीपोत्सव में सपा सांसद को आमंत्रित न करने पर उन्होंने कहा कि यह भाजपा की सोच की मानसिकता है कि त्योहारों का भी राजनीतिकरण कर दिया है। दीपोत्सव में वही गये जिनको कार्ड दिया गया। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इस दीपोत्सव में किसानों व गरीबों के लिये कोई जगह नहीं थी। दीपोत्सव में मुझे क्यों नहीं बुलाया गया यह भाजपा की सोच है और उनकी विचारधारा है। उनकी मानसिकता हैै कि इन पर्वों को हम सब मिलजुलकर सदियों से मनाते चले आ रहे हैं। तमाम लोग यह कहते हुए पाये गये कि अगर आप दीपोत्सव में जाते तो केवल आपकी ही चर्चा होती इसलिए मुझको नहीं बुलाया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^