भाजपा ने कानपुर के पांच पदाधिकारियों को थमाया कारण बताओ नोटिस
14-Jan-2025 08:32 PM 1722
लखनऊ 14 जनवरी (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कानपुर में पिछले दिनो संगठन चुनाव नामांकन प्रक्रिया के दौरान चुनाव अधिकारी संगम लाल गुप्ता को जूते का बुके देने की घटना को गंभीरता से लेते हुये पांच पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पार्टी ने मंगलवार को पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत द्विवेदी,मंडल उपाध्यक्ष अमित पांडेय,पार्षद विकास साहू,मंडल मंत्री ज्योति बाल्मिक और कलेक्टरगंज मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष रीना साहू को नोटिस जारी करते हुये कहा कि उनका यह कृत्य अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^