भाजपा ने हरियाणा विस चुनाव के लिए जारी किया संकल्प पत्र
19-Sep-2024 09:41 PM 7686
रोहतक 19 सितंबर (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता से हर हरियाणवी अग्निवीर को सरकारी नौकरी की गारंटी और सभी महिलाओं को 'लाडो लक्ष्मी योजना' के तहत प्रतिमाह 2,100 रुपये देने सहित 20 वादे किये हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को यहां राज्य के मुख्यमंत्री नायब सैनी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन बड़ौली, चुनाव घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष ओपी धनखड़, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया और हरियाणा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान सहित पार्टी के तमाम आला नेताओं की मौजूदगी में की मौजूदगी में नॉनस्टॉप हरियाणा का संकल्पपत्र जारी किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^