भाजपा में शामिल हुई आप की पार्षद आरती
31-Jan-2025 12:08 AM 8734
नयी दिल्ली 30 जनवरी (संवाददाता) राजेन्द्र नगर से आम आदमी पार्टी (आप) की निगम पार्षद आरती चावला गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गयीं। उनके साथ स्थानीय आप नेता रजत चावला, दीपक नागपाल और रमित अरोड़ा आदि शामिल थे। इस मौके पर श्री सचदेवा ने कहा कि श्रीमती चावला का भाजपा में शामिल होना 'आप' के वरिष्ठ नेता दुर्गेश पाठक को राजनीतिक तमाचा है। पाठक 'आप' के दिल्ली नगर निगम के प्रभारी हैं और आज उन्हीं की विधानसभा की पार्षद ने 'आप' का हाथ छोड़ दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^