भाजपा में शामिल हुए आप की युवा इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष नागर
19-Jan-2025 10:05 PM 7944
नयी दिल्ली 19 जनवरी (संवाददाता) आम आदमी पार्टी की युवा इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल नागर रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। श्री नागर ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह एवं दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा की उपस्थिति में अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र के 200 से अधिक ‘आप’ कार्यकर्ता भी आज भाजपा में शामिल हुए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^