भाजपा में शामिल होकर अपर्णा ने लिया मुलायम से आशीर्वाद
21-Jan-2022 02:27 PM 7311
लखनऊ, 21 जनवरी (AGENCY) हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर दिल्ली से लखनऊ पहुंची अपर्णा यादव ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव से मिलकर उनसे आशीर्वाद लिया। सूत्रों के अनुसार अपर्णा लखनऊ पहुंचने पर सबसे पहले घर के मुखिया मुलायम सिंह से मिलीं। इस दौरान मुलायम ने अपनी छोटी बहू को नयी सियासी पारी की सफलता के लिये आशीर्वाद दिया। गौरतलब है कि अपर्णा ने 19 जनवरी को दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। उत्तर प्रदेश के पिछले विधान सभा चुनाव में उन्होंने सपा के टिकट पर लखनऊ कैंट सीट से चुनाव लड़ा था। वह भाजपा प्रत्याशी रीता बहुगुणा जाेशी से चुनाव में हार गयी थीं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^