भाजपा को मिली जीत सरकार की नीतियों पर जनता के विश्वास का प्रतीक : नड्डा
02-Nov-2021 11:44 PM 2241
नयी दिल्ली, 02 नवंबर ( वार्ता ) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने लोकसभा और विधानसभा उपचुनावों में भाजपा एवं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को मिली कामयाबी के लिए जनता के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि भाजपा को मिली जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार की नीतियों पर जनता के विश्वास का प्रतीक है। मंगलवार को श्री नड्डा ने यहाँ एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि सरकार अन्त्योदय का मूलमंत्र लेकर जन सामान्य के समग्र विकास हेतु निरंतर कटिबद्ध हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^