भाजपा को हराने के लिये क्षेत्रीय दलों का साथ दे कांग्रेस : अखिलेश
25-Mar-2023 08:41 PM 1732
लखनऊ 25 मार्च (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि अब समय आ गया है जब कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर अपनी भूमिका का निर्वहन करे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को शिकस्त देने के लिये क्षेत्रीय दलों का साथ दे। श्री यादव ने यहां जारी बयान में कहा कि कांग्रेस को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी भूमिका तय करनी चाहिए और जहां जो दल भाजपा के खिलाफ मजबूती से लड़ रहे हैं, उनका साथ देना चाहिए। देश की तमाम क्षेत्रीय पार्टियां अपने-अपने राज्यों में भाजपा के खिलाफ मजबूती से लड़ रही हैं। भाजपा के खिलाफ लड़ रही देश की सभी पार्टियों को एक साथ आना चाहिए। कांग्रेस क्षेत्रीय दलों को आगे कर भाजपा को हराने के लिए उनका साथ दे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^