भाजपा को 2024 के लोकसभा चुनाव में कोई रोकने वाला नहीं: यादव
03-Feb-2024 11:38 PM 5803
भोपाल, 03 फरवरी (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि सभी कार्यकर्ता भोपाल लोकसभा में पिछली बार से अधिक मतों से जीत का रिकार्ड बनाने कार्य पर जुट जाएं। यह समय सनातन पर गर्व करने का समय है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को कोई रोकने वाला नहीं है। डाॅ यादव ने यह बात यहां भोपाल लोकसभा के चुनाव कार्यालय का दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन कर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भोपाल की जनता ने हिंदुत्व को बदनाम करने वाले को धूल चटाने का कार्य किया है। यह चुनाव 2047 के विकसित भारत के संकल्प का चुनाव है। विधानसभा चुनाव में सर्वाधित मत प्रतिशत भोपाल में बढ़ा है। 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने का संकल्प लेकर कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव कार्य में जुट जाएं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^