भाजपा को 140 सीटों के लिए तरसा देगी देश की 140 करोड़ जनता:अखिलेश
14-May-2024 07:32 PM 8127
झांसी 14 मई (संवाददाता) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को झांसी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला करते हुए कहा कि इस बार 140 करोड जनता भाजपा को 140 सीटों के लिए तरसा देगी। झांसी में भाजपा की विदाई की झांकी तैयार हो रही है। यहां झांसी लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार प्रदीप जैन के समर्थन में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा इनके शासनकाल में महंगाई, बेरोजगार चरम पर है,निवेश के नाम पर शून्य और हर परीक्षा में पेपरलीक, डिफेंस एक्सपो के नाम पर शून्य, जी-20 में जो तमाशा दिखाया वह शून्य है, पूरी तरह से विफल हो चुकी सरकार है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^