भाजपा की केन्द्र से विदाई के लिये हर समझौते को तैयार: अखिलेश
19-Aug-2023 08:08 PM 4962
नयी दिल्ली / लखनऊ , 19 अगस्त (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ का मकसद अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को केन्द्र की सत्ता से बेदखल करना है और इसके लिये वह कोई भी समझौता करने को तैयार हैं। श्री यादव ने यहां एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में शिरकत करते हुये कहा, “ विपक्षी गठबंधन का उद्देश्य भाजपा को केन्द्र की सत्ता से हटाना है। इसके लिये सभी दल एकजुट हैं। हमारे साथ जितने भी दल हैं , वे सभी अपने-अपने राज्यों में ताकतवर हैं। सीट एडजेस्टमेंट या संयोजक का चुनाव कोई बड़ा मुद्दा नहीं है। फिलहाल बड़ा मुद्दा केन्द्र में भाजपा सरकार को हटाना है। हम सीट शेयरिंग के मुद्दे पर समझौता करने तक को तैयार हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^