भाजपा की जन आक्रोश यात्रा 200 विधानसभाओं में 200 रथों के माध्यम से चार से 14 दिसम्बर तक निकलेगी: पूनियां
27-Nov-2022 11:01 PM 6407
जयपुर, 27 नवंबर (संवाददाता) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस सरकार के खिलाफ जन आक्रोश यात्रा निकाली जाएगी जो करीब 75 हजार किलोमीटर से अधिक का रास्ता तय करेगी। यह जानकारी आज यहां भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डा सतीश पूनियां, प्रदेश प्रभारी अरूणसिंह, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने आज यहां पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। इस अवसर पर जन आक्रोश यात्रा का थीम सांग लाँच किया, आमजन के लिए मिस्ड कॉल नम्बर जारी किया, जिस पर लोग मिस्ड कॉल करके कांग्रेस सरकार के खिलाफ जन आक्रोश दर्ज कर सकेंगे। इस अवसर पर उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड, राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धनसिंह राठौड, सांसद किरोडी लाल मीणा, रामचरण बोहरा उपस्थित थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^