भाजपा की चार इंजन सरकार में प्रदूषण से कराह रही यमुना: आप
28-May-2025 09:32 PM 6349
नयी दिल्ली, 28 मई (संवाददाता) आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की चार इंजन सरकार में दिल्ली के अंदर यमुना नदी भारी प्रदूषण की मार से कराह रही हैं। आप ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ एक वीडियो पर साझा करते हुए कहा कि यमुना के जल में प्रदूषण की वजह से पैदा हुआ यह झाग बता रहा है कि पानी में अमोनिया और कई अन्य विषाक्त तत्व काफ़ी मात्रा में हैं, लेकिन भाजपा की चार इंजन की ‘खटारा सरकार’ और नेताओं के हिसाब से वे यमुना की युद्ध स्तर पर सफाई करा रहे हैं। भाजपाइयों के काम की हकीकत यह वीडियो बयान कर रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^